featured हेल्थ

Health Tips: फास्ट फूड खाने वाले हो जाएं सावधान, सेहत के लिए है घातक

fast food Health Tips: फास्ट फूड खाने वाले हो जाएं सावधान, सेहत के लिए है घातक

fast food Side effects: फास्ट फूड खाने वालों की दुनिया में तादात काफी ज्यादा है। और यह खाना भी लोक प्रिय है। पिछले कुछ सालों मे फास्ट फूड की ब्रिकी में काफी इजाफा देखने को मिला है। ऐसे खाद्य पदार्थ को बनाने में टाइम बेहद कम लगता है ये भी इसके लोकप्रिय होने के पीछे बड़ी वजह है। ऐसे खाद्य पदार्थ न केवल पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित करते हैं। लेकिन फास्ट फूड का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसान दायक है। आपकी जान भी जा सकती है।

1- फास्ट फूड सस्ता और स्वादिष्ट होने के चलते युवाओं और बच्चों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह स्वादिष्ट है लेकिन हेल्दी नहीं। हमें ये बात हमेशा याद रखनी चाहिए। अत्यधिक फास्ट फूड का सेवन करने से आपको भूख कम लगती है।

2- जंक फूड के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है जो मधुमेह और उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए जोखिम भरा होता है जिससे धमनियों में रुकावट भी हो सकती है। इसके ज्यादा सेवन से आपको हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है।

3- अध्ययनों से पता चला है कि फास्ट फूड के सेवन से बचपन के मोटापे, हृदय रोग और मधुमेह और अन्य पुरानी बीमारियों में वृद्धि होने का खतरा है। इतना ही नहीं जंक फूड वास्तव में आपके मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। जितना अधिक जंक फूड आप खाते हैं, उतना ही कम आप आवश्यक पोषक तत्वों का सेवन करते हैं। इसलिए स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए फास्ट फूड का कम सेवन करें।

Related posts

दिवाली पर केंद्र सरकार का उत्तराखंड को तोहफा, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के लिए 84.59 करोड़ रूपए दिए

Samar Khan

कैसे सलाखों के पीछे पहुंचे चमत्कारी बाबा, पढ़ें आसाराम बापू की पूरी कहानी

rituraj

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना

Samar Khan