Breaking News featured दुनिया देश

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद बोले गृह राज्य मंत्री

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद बोले गृह राज्य मंत्री

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद बोले गृह राज्य मंत्री

 

सोमवार देर शाम अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद देश में हर जगह से इस हमले की निंदा की जा रही है। घटना के बाद से ही चारों तरफ से बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। घटना के बाद कश्मीर के दौरे पर गए गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि घाटी में हमले के बाद अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद सुरक्षा और भी ज्यादा कड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद देश आहत में आ रखा है। वही हंसराज अहीर के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद सुरक्षाबलों पर सवाल उठाना सही नहीं है। उन्होंने कहा है कि अगर कही पर चूक हुई है तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए अमरनाथ यात्रा नहीं रुकेगी और यात्रियों पर हमला करने के बाद हम डरने वाले नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रियों पर हमला होने की कड़ी तहकीकात की जाएगी।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही गई महत्वपूर्ण बातें

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले पर बोले गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर

सुरक्षा बलों पर सवाल उठाने से बचना चाहिए- जितेंद्र सिंह

हर चूक का लिया जाएगा संज्ञान- जितेंद्र सिंह

सुरक्षा में चूक को लेकर होगी जांच- जितेंद्र सिंह

किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगी यात्रा- जितेंद्र सिंह

यात्रियों पर हमले से हम डरने वाले नहीं है- जितेंद्र सिंह

आतंकी हमला से हम डरने वाले नहीं है- जितेंद्र सिंह

यात्रियों पर हमले की होगी तहकीकात- जितेंद्र सिंह

हमले से देश आहत है- जितेंद्र सिंह

‘जहां सैलानी खुश हैं वह भी दिखाया जाएगा’

सुरक्षा में खामी मिली तो उसे दूर किया जाएगा

अमरनाथ यात्रा को लेकर गंभीर

पीड़ितों को दी जाएगी पूरी मदद

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर

सीएम महबूबा मुफ्ती ने निभाई अपनी जिम्मेदारी

जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री- कश्मीर में हर हलचल को होता है देश पर असर

हमें हामरे सुरक्षाबलों पर गर्व है- जितेंद्र सिंह

हमले के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा- अहीर

अमरनाथ यात्रियों पर हमले से देश आहत है

कश्मीर की दूसरी तस्वीर भी सामने आनी चाहिए- जितेंद्र सिंह

 

 

Related posts

सुमन कुमारी पाकिस्तान में दीवानी न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली हिंदू महिला बनी

Rani Naqvi

मूक बधिर गीता सुषमा के ठोस इरादों की वजह से लौटी थी भारत, बोली मेरा अभिभावक खो गया

bharatkhabar

‘एयरपोर्ट, होटल सभी जगह एक रेट में मिलेंगी मिनरल वाटर बोतलें’

Rahul srivastava