featured Breaking News Uncategorized देश यूपी

कांग्रेस चुनावी गणित: गाजियाबाद में बहनोई तो फूलपुर में बहन जी लड़ेंगी चुनाव

priyanka robert vadra rahul gandhi कांग्रेस चुनावी गणित: गाजियाबाद में बहनोई तो फूलपुर में बहन जी लड़ेंगी चुनाव

एजेंसी, लखनऊ। चुनावी माहौल गर्म हो चुका है ऐसे में पार्टियों ने जोड़-तोड़ की तरकीबें लगानी शुरू कर दी हैं और इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाएं समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। जिसके बाद में कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। हालांकि, घोषित किए गए नामों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं था, ऐसे में अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह गोरखपुर या फिर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सीट फूलपुर से चुनाव लड़ सकती हैं।

वहीं, बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की भी बातें उठ रही थी। हालांकि, उन्होंने अभी सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा है। ऐसे में अब सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस द्वारा घोषित किए जाने वाली अगली सूची में रॉबर्ट वाड्रा का नाम हो सकता है और ये भी कहा जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस के यूथ विंग ने रॉबर्ट वाड्रा को इस सीट से चुनावी मैदान पर उतारने की मांग भी की है। इसी को लेकर यूथ विंग ने कौशांबी स्टेशन के पास में वाड्रा के नाम के पोस्टर भी लगाए। वहीं, पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिखाई दे रही हैं।

उल्लेखनीय है कि साल 2014 में हुए आम चुनावों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर को बीजेपी उम्मीदवार एवं वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने करीब साढ़े पांच लाख वोटों से हराया था। ऐसे में अब देखना यह बाकी है कि क्या रॉबर्ट वाड्रा जनरल वीके सिंह को टक्कर दे सकते हैं। क्योंकि हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  बीजेपी के तरफ से जनरल वीके सिंह ही गाजियाबाद सीट से उम्मीदवार होंगे।

Related posts

जानिए: क्यों मक्का मस्जिद केस में आरोपियों को बरी करने वाले जज ने दिया इस्तीफा

Rani Naqvi

लाओस में बांध टूटने से हुआ दर्दनाक हादसा,19 लोगों की मौत

rituraj

गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने दी आंदोलन की धमकी

Breaking News