featured यूपी

सद्भावना दिवस पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  

IMG 20220820 220016 सद्भावना दिवस पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  

शिवनंदन सिंह संवाददाता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि युग दृष्टा भारत रत्न मिस्टर क्लीन के नाम से मशहूर देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे स्व राजीव गांधी की 78 वीं जयंती बड़े उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी। कालीदास मार्ग स्थ्तिा चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। राजधानी में विभिन्न चौराहों पर मिष्ठान वितरण किया गया एवं भंडारे का आयोजन कर जरूरतमंदों को भोज प्रसाद वितरित किया गया।

IMG 20220820 WA0287 सद्भावना दिवस पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  

इस परिप्रेक्ष्य में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती सद्भावना दिवस पर राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कवि सम्मेलन, भोज प्रसाद वितरण, मिष्ठान वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं राजीव गांधी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण- श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन पर आयोजित काव्यार्पण में देश भर से आए ख्यातिलब्ध कवि/शायर अपनी रचनाओं के साथ उपस्थित हुए और श्री पावन स्मृतियों को प्रमाण कर अपनी रचनाओं के माध्यम से राजीव गांधी के जीवन और उनकी उपलाधियों की जानकारी दी।

Aaj Ka Panchang: जानिए 21 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्यसभा सांसद मा प्रमोद तिवारी , राजस्थान सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी माननीय धीरज गुर्जर, नेता विधान मंडल दल  आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ , मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

 

IMG 20220820 WA0288 सद्भावना दिवस पर याद किए गए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी जी ने कहा कि राजीव गांधी जी की जिन्दगी एक खूबसूरत गीत की तरह थी। वह एक जिंदादिल इंसान थे। जब इंदिरा जी एवं संजय गांधी जी अमेठी से चुनाव लडते थे तब मैंने राजीव गांधी जी देखा जब उनका राजनीति से कोई सरोकार नहीं था। मैंने राजीव जी को तब भी देखा जब संजय जी नहीं रहें तब हम लोगों हम कांग्रेस के लोग मना रहे थे कि इन्दिरा जी सहारा बनने के लिए आप राजनीति आ जाये काफी इंकार के बाद वो आये थे। हमने उनको उस स्वरूप में भी देखा। बहुत कम वक्त मिला उनको सन 1984 से 1989 तक पर उनका पांच साल आप अगर सिलसिले वार देंखे तो मैं तीन नाम लेता हूं नेहरू जी ने आधुनिक भारत बनाना चाहा, और बनाया भी नींव रखी, इन्दिरा जी उसमें शक्ति डाली ताकत डाली, राजीव जी ने औद्योगिक क्रान्ति  करके  दुनिया को दिखा दिया कि हम गुलाम नहीं बल्कि सबसे आगे हैं। उन्होंने ने कहा  कि संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज देश को देने वाली आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता के बादशाह हमारे भारत रत्न राजीव गांधी जी थे।

UP News: भगवान श्री कृष्ण से शादी की 26वीं सालगिरह पर सखी बाबा ने 26 किलो का केक किया भेट

राजस्थान सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी माननीय धीरज गुर्जर जी ने कहा कि  भारत के युग दृष्टा राजीव गांधी जी आधुनिक क्रािन्त के जनक थ। उन्होंने शिक्षा क्रान्ति के लिए नई शिक्षा नीति, और जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की। उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के साथ आतंकवाद से निर्भीकता से लड़ा। देश की एकता और अखंडता, प्रत्येक नागरिक को उसका संवैधानिक हक मिले भारत रत्न राजीव गांधी जी के योगदान प्रदेश कभी भुला नहीं सकता। राजीव गांधी स्टडी सर्कल के संयोजक डॉ विनोद चद्रा की ओर से राजीव गांधी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

 

देश के प्रतिष्ठित कवि संपत सरल जी ने राजीव गांधी की जयंती पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ राजनीतिक दल नहीं है इस देश का डीएनए है, इस देश का स्वभाव है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि संन्यासी व्यापार कर रहें हैं व्यापारी संन्यास की सोच रहें हैं ‘‘विकास का एजेंडा कह कर आए थे, सत्ता मिलते, एजेंडे के विकास में लग गये’’

IND vs ZIM 2nd ODI Live Streaming: जानिए भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे मैच कब, कहां और कैसे देखें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 78वी जयंती पर आयोजित ‘‘काव्यार्पण’’ एक शाम राजीव गांधी के नाम पर आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरे में कांग्रेस विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मंत्री राजस्थान सरकार धीरज गुर्जर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व मंत्री, नकुल दुबे, पूर्व विधायक राम गोपाल मिश्रा, योगेश दीक्षित, शरद मिश्रा, बृजेश सिंह, सम्पूर्णानंद मिश्रा, प्रजा सिंह, अंकित तिवारी, नईम सिद्दीकी, तारिक सिद्दीकी कनिष्क पाण्डेय, विक्रम पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, अमरनाथ अग्रवाल, द्विजेन्द्र त्रिपाठी मुकेश सिंह चौहान, अंशू अवस्थी, वीरेन्द्र मदान, डॉ0 सुधा मिश्रा अनिल  यादव, दिनेश सिंह विवेकानंद पाठक, प्रवक्ता मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह, ललन कुमार अंशु अवस्थी विकास श्रीवास्तव संजय सिंह, प्रदीप सिंह, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश  त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू दिलप्रीत सिंह मौजूद रहें।

Related posts

युवा कांग्रेस पदाधिकारी करेंगे 160 सीटों पर प्रचार, राहुल करेंगे टीम की अगुवाई

bharatkhabar

राजनीतिक लाभ के लिए राहुल गांधी कर रहे नरेंद्र मोदी पर वार: नितिन गडकरी

bharatkhabar

पाकिस्तान को पहली बार भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में मिली जीत

Neetu Rajbhar