featured Breaking News देश

कांग्रेस की हार पर बोले दिग्विजय: अब पार्टी को सर्जरी की जरूरत

Digvijay कांग्रेस की हार पर बोले दिग्विजय: अब पार्टी को सर्जरी की जरूरत

नई दिल्ली। 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की दुर्दशा पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का पारा बढ़ा दिया है। परिणामों पर अपने गुस्से का गुबार निकालते हुए उन्होंने कहा है कि पार्टी ने हार को लेकर आत्ममंथन काफी कर लिया है लेकिन अब मेजर सर्जरी की जरूरत है। कांग्रेस के इस बड़े नेता के तल्ख तेवरों के बाद पार्टी के भीतर परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हालांकि अभी भी पूर्व की तरह ही नेहरू-गांधी परिवार को लेकर कोई नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

पांच राज्यों के चुनावी परिणाम आने के बाद कांग्रेस की केरल और असम से भी रवानगी हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस के बड़े नेताओं में मंथन का दौर है। कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर पार्टी लाईन के नेता तक सभी इस बात को लेकर चिंतन में हैं कि आखिर हार के कारण क्या रहे।

Digvijay

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इन परिणामों को निराशाजनक बताया हैह। उनका कहना है कि यह अनपेक्षित नहीं है। इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी में बड़े सुधार की आवश्यकता है।

Related posts

कश्मीर में शांति बहाली जरूरी: राजनाथ सिंह

bharatkhabar

India Corona Case: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 12,591 नए मरीज

Rahul

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त की जारी

Nitin Gupta