featured देश बिज़नेस

घरेलू बजट पर महंगाई का डबल अटैक! पेट्रोल-डीजल के साथ LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा

12 02 2020 lpg 20023555 घरेलू बजट पर महंगाई का डबल अटैक! पेट्रोल-डीजल के साथ LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा

रूस यूक्रेन में जारी जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर दिखना शुरू हो गया है। ऑल मार्केटिंग कंपनी ने मंगलवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है इससे पहले कंपनी ने पेट्रोल डीजल की कीमत में स्थित पैसे की बढ़ोतरी की थी वही इसे कुछ दिनों पहले प्रमुख दूध की कंपनियों ने दूध की कीमत में 2 से ₹5 की प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

₹50 महंगा हुआ LPG सिलेंडर

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में मंगलवार को ₹50 की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कई महीनों के अंतराल के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है बता दे आखरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6 अक्टूबर 2021 में बदलाव हुआ था। इसी के साथ दिल्ली में आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ कर 949.5 रुपए हो गई है। इसे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹899.5 थी।

अन्य शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 976 रुपए हो गई है। बता दे इससे पहले कोलकाता में ₹926 में एलपीजी सिलेंडर मिलता था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 987.5 रुपये हो गई है। बिहार की राजधानी पटना में नई कीमतों के साथ प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर के लिए 1047.5 रुपए चुकाने होंगे। चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के लिए ₹965.50 देने होंगे। 

कीमतों में इजाफा क्यों

पेट्रोल डीजल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लंबे समय बाद बदलाव हुआ है पेट्रोल डीजल की कीमत 4 नवंबर 2021 के बाद से स्थिर थी। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 6 अक्टूबर 2021 में इजाफा हुआ था।

ऐसे नहीं कीमतों में इजाफा होने की सबसे बड़ी वजह रूस यूक्रेन में जारी जंग है इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

80 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमत में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये हो गई हैं। वही अब प्रति लीटर डीजल के लिए 87.47 रुपए देने होंगे।

Related posts

महाराष्ट्र CM और उप मुख्यमंत्री की जलाई गई अर्थियां, महाराष्ट्र की घटना को लेकर उबाल

Rani Naqvi

पूर्व पीएम वाजपेयी ने अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस जानें क्या कहा था ?

mahesh yadav

भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारी गिरावट के कारण समझौता एक्सप्रेस को निलंबित कर दिया

bharatkhabar