featured धर्म

5 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

aaj ka rashifal 7 5 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Aaj Ka Rashifal: 5 जनवरी 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आज मेष राशि के व्यवसाय कर रहे लोगों को लागत से ज्यादा मुनाफा प्राप्त होगा। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नया वाहन खरीदने का भी मन बनेगा। आज हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा।

वृषभ
आपके जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। अपने विचारों को महत्व बढ़ेगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

मिथुन
आज धन लाभ के बड़े मौके भी आपको मिल सकते हैं। पैसों के मामलों में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। आप अपने सभी कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

कर्क
आज किसी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में रूकावट आ सकती है।

सिंह
आज सिंह राशि के उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार क्षेत्र के लोगों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। मित्र के द्वारा कोई शुभ समाचार सुनने के लिए मिलेगा।

कन्या
आपका तनाव काफी हद तक खत्म हो सकता है। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगी। आज के दिन दूसरे की राय सुनना और उस पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है। आलस्य के कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए।

वृश्चिक
पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। आपके जीवन साथी के साथ एक संभावित झगड़ा हो सकता है। बहुत अधिक तनाव आपको अपनी सकारात्मकता को झकझोर सकता है।

धनु
तनाव से बचने के लिए अपना कीमती वक्त बच्चों के साथ गुजारें। यात्रा आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। किसी अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ
आज विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी. कुछ लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। माता-पिता आपसे अपने मन की बात को समझा करेंगे।

मीन
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 5 जनवरी 2023 गुरुवार का दिन है। पौष मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 02:14 AM, Jan 06 तक है । सूर्य धनु राशि में प्रवेश योग-ब्रह्म , करण -गर और वणिज मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 5 जनवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079तिथि-चतुर्दशी 02:14 AM, Jan 06 तक
  • नक्षत्र-मॄगशिरा 09:26 PM तक उसके बाद आर्द्रा
  • करण- गर और वणिज
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-ब्रह्म
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:13 AM
  • सूर्यास्त–5:50 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 4:30 PM,5 जनवरी
  • चन्द्रास्त- 6:41 AM,6 जनवरी
  • राहु काल -12:31 PM से 01:51 PM तक

Related posts

25 साल पुरानी इस चीज का अक्षय कुमार आज भी उड़ाते हैं मजाक, सैफ ने बताया राज

mohini kushwaha

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने पत्नी को पार्टी में किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

Rani Naqvi

जल्द कांग्रेस करेगी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान- द्विजेन्द्र त्रिपाठी

Pradeep sharma