featured धर्म

31 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 31 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 31 दिसंबर 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में उत्तम सफलता के योग बनेंगे और आप मन लगाकर काम करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छे नतीजे देने वाला होगा।

वृषभ
आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

मिथुन
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। आपका फालतू खर्चा हो सकता है। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क
आज आप अपने घर परिवार को अच्छा समय देंगे। घरेलू खर्च पर भी आपका ध्यान रहेगा। कुछ चैलेंज सामने आएंगे, जिनका आप अच्छे से सामना करेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम की भावना दिखाई देगी।

सिंह
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है।

कन्या
कारोबार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं।

तुला
आज का दिन मान सामान्य रहने वाला है। आप हर काम को अच्छे तरीके से करने की कोशिश करेंगे और आप का मन भी लगेगा। आप चाहेंगे कि सारा काम समय से पूर्व ही पूरा हो जाए और इसके लिए आप कठिन प्रयास भी करेंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएँ नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं।

धनु
रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपके काम बनते चले जाएंगे। सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपने अपनी सेहत के प्रति जो लापरवाही बढ़ती है, आज उसकी वजह से आपको कुछ परेशानी हो सकती है।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करनें की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।

मीन
बिजनेस न बढ़ाएं तो ही अच्छा है। जो जैसा चल रहा है चलने दें। महंगी चीजों की खरीदारी हो सकती है। पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे। थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।

Aaj Ka Panchang: आज 31 दिसंबर 2022 शनिवार का दिन है। पौष मास की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 06:33 PM तक उपरांत दशमी है । सूर्य धनु राशि में प्रवेश योग-शिव, करण -कौलव और तैतिल मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 31 दिसंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- नवमी तिथि 06:33 PM तक उपरांत दशमी
  • नक्षत्र-रेवती 11:47 AM तक उपरांत अश्विनी
  • करण- कौलव और तैतिल
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शिव
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:12 AM
  • सूर्यास्त–5:47 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-1:08 PM,31 दिसंबर
  • चन्द्रास्त- 2:05 AM,1 जनवरी
  • राहु काल 09:50 AM से 11:10 AM तक

Related posts

ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

mohini kushwaha

बेटियों के हौसले के आगे खट्टर सरकार ने टेके घुटने

Pradeep sharma

अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन

Neetu Rajbhar