featured धर्म

15 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: आज 15 फरवरी 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
अपने आपको पॉजिटिव सोच से ओत-प्रोत रखें। कॉन्फिडेंस बनाए रखें और दूसरों के साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करें। घर के लोगों को इमोशनली ब्लेकमेल न करने दें। जीवनसाथी के साथ खटपट हो सकती है।

वृषभ
आज के दिन ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्रयास करें। परिवार के साथ समय बिताएं। पैसे के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में कोई महत्वपूर्ण पहल हो सकती है।

मिथुन
व्यापार में जबरदस्त मुनाफे के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी ड़ील हाथ लग सकती है। विवाह योग्य युवाओं के लिए शादी के प्रस्ताव आएंगे। कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

कर्क
आपका दिमाग शार्प है और बुद्धि तीव्र है। आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़ सकती है। साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। घर वालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।

सिंह
आज का दिन दोस्तों और परिजनों के नाम रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए दिमाग रिफ्रेश करने जैसा रहेगा। आपका जीवनसाथी ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा।

कन्या
आज का दिन आप मनोरंजन और खेल-कूद की गतिविधियों में बिताएंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। परिवार के सहयोग से कुछ बड़ा अचीव कर पाएंगे। आपका रवैया आपकी कामयाबी को कम कर सकता है।

तुला
किसी भी चीज में पैसा निवेश न करें। गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ गलत व्यवहार या क्रोध करने से बचें। रिश्ता टूट सकता है। आप परिवार से अलग अकेले समय व्यतीत करना चाहेंगे जो आपके लिए ठीक भी है।

वृश्चिक
आपके पास काफी सारा खाली समय रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट को स्टार्ट कर सकते हैं। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। आज शाम आप किसी धार्मिक स्थान पर बिता सकते हैं।

धनु
अपनी लाइफ स्टाइल बदलें। सुकून के साथ रहना सीखें। कुछ नया क्रिएटिव करने का प्रयास करें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपने कार्य को सावधानी से करें।

मकर
स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। घर में अचानक कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। कलीग्स और बॉस के सहयोग के चलते आप अपने टारगेट समय से पहले ही पूरा कर लेंगे।

कुंभ
लंबे समय से चली आ रही पैसे की तंगी दूर होगी। कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है। सारे बिगड़े काम पूरे होंगे। कोई तीसरा व्यक्ति आपकी रिलेशनशिप को खराब करने के लिए प्रयासरत रहेगा।

मीन
आप आसानी से दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग के कारण क्रोध करना पड़ सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।

Aaj Ka Panchang: आज 15 फरवरी 2023 यानी बुधवार का दिन है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष नवमी 07:39 AM तक उसके बाद दशमी 05:32 AM, Feb 16 तक है । सूर्य – कुंभ राशि में प्रवेश योग-हर्षण, करण -वणिज और विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 15 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- नवमी 07:39 AM तक उसके बाद दशमी 05:32 AM, Feb 16 तक
  • नक्षत्र-ज्येष्ठा 12:46 AM, Feb 16 तक
  • करण-वणिज और विष्टि –
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग–हर्षण
  • वार-बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:03AM
  • सूर्यास्त–6:18 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-2:10 AM,15 फरवरी
  • चन्द्रास्त-1:00 PM ,15 फरवरी
  • राहु काल -12:41 PM से 02:05 PM तक

Related posts

52 हजार साल पहले उल्का पिंड से बनी लोनार झील अचानक हुई लाल, क्या कोई अनहोनी होने वाली है?

Mamta Gautam

इंतजार हुआ खत्म! दिल्ली में खुले कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल

Neetu Rajbhar

सुखबीर का गांधी परिवार पर बड़ा आरोप, बताया सिखों पर अत्याचार करने वाला परिवार

Vijay Shrer