featured धर्म

15 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 15 दिसंबर 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
सूर्य अब अष्टम हैं। आज चन्द्रमा का इस राशि से पंचम गोचर शिक्षा व जॉब में कोई नवीन दायित्व दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

वृष
आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। ज़िन्दगी के प्रति आपका रवैये में एक बहुत बड़े बदलाव हो सकता है।

मिथुन
सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क
इस राशि के स्वामी चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का पँचम गोचर आर्थिक विकास देगा। सूर्य पंचम शिक्षा के लिए शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। प्रेम में असत्य से बचें।

सिंह
आज सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा इस राशि में गोचर में हैं। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। मित्रों संग सुंदर यात्रा होगी।

कन्या
सूर्य तृतीय व सिंह का चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु जॉब के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।

तुला
चन्द्रमा एकादश व सूर्य द्वितीय भाव में तथा शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।

वृश्चिक
अब सूर्य इसी राशि में हैं। सूर्य व बुध व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। प्रेम में क्रोध का स्थान नहीं होता।

धनु
सूर्य द्वादश बहुत ही शुभ होता है। शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीति के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पिता का आशीर्वाद लें।

मकर
राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा सिंह राशि में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन पॉलिटीक्स के करियर में प्रोग्रेस का है। ज़िन्दगी के प्रति आपका रवैया एक बहुत बड़े बदलाव से गुजरेगा। व्यावहारिक और तर्क संगत चीज़ों की तरफ आज आपका झुकाव बढेगा।

मीन
आज जॉब में नवम सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा तथा इस राशि में गुरु बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

Aaj Ka Panchang: आज 15 दिसंबर 2022 गुरुवार का दिन है। पौष मास की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि 01:39 AM तक उपरांत अष्टमी है ।सूर्य वृश्चिक राशि में योग-प्रीति , करण-बव और बालव पौष मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 15 दिसंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- सप्तमी तिथि 01:39 AM तक उपरांत अष्टमी
  • नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी
  • करण-बव और बालव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-प्रीति
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:04 AM
  • सूर्यास्त– 5:39PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-11:52 PM, 15 दिसंबर
  • चन्द्रास्त- 12:08 PM, 16 दिसंबर
  • राहु काल -01:41 PM से 03:00 PM तक

Related posts

लखनऊ: कोरोना पर काबू पाने के बाद भी जारी है रिकॉर्ड टेस्टिंग, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग, आरोपी का जलाया घर

Rahul

2498 पंचायत भवनों को डिजिटल करेगी योगी सरकार, ग्रामीणों को मिलेगा ये फायदा

Aditya Mishra