featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 21 मई को इन राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल

aaj ka rashifal 3 Aaj Ka Rashifal: 21 मई को इन राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 21 मई का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों के लिए 21 मई का दिन किसी वरदान सेे कम नहीं रहने वाला है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
चन्द्रमा दशम व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। शुक्र शुभ हैं।

वृष
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से नवम में दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। सूर्य शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन
अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य में कष्ट दे सकते हैं। शनि के भाग्य भाव में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गेंहू का दान करें।

कर्क
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

सिंह
सूर्य का कर्म भाव मे गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व चावल दही का दान करें।

कन्या
शिक्षा भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। स्टूडेंट्स के करियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

तुला
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
चन्द्रमा तृतीय व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व काले वस्त्र का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। गणेश जी की पूजा करें।

धनु
आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य रोग भाव में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।लाल व नीला रंग शुभ है।हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग का दान करें।

मकर
चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य इस राशि से पँचम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व गुड़ का दान करें।

कुंभ
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। उड़द का दान करें। एकादश चतुर्थ शुभ है।

मीन
आज इस राशि से तृतीय सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें

Related posts

जाने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर क्या बोले राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट

Shubham Gupta

सोनिया के हमले पर बोली बीजेपी, कांग्रेस के अंदर संसद के प्रति इतनी आस्था कब जगी?

Breaking News

केजरीवाल सरकार का तीसरा बजट, मनीष सिसोदिया ने पेश किया बजट

kumari ashu