featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 01 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

1076192 aaj ka rashi Aaj Ka Rashifal: 01 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 01 जुलाई 2022 को शुक्ववार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
चन्द्रमा चतुर्थ,द्वादश गुरु व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल व चन्द्रमा जमीन क्रय करने के लिए शुभ है।

वृष
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में दिवस को शुभ बनाएंगे। ऑफिस के कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से दूसरे सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन
द्वादश चन्द्रमा पॉलिटिक्स में लाभ दे सकते हैं। शनि के भाग्य भाव में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।

कर्क
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। आज सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें।

सिंह
सूर्य का एकादश भाव मे गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व चावल दही का दान करें।

कन्या
एकादश भाव में चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है।पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
चन्द्रमा नवम व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु
आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम व सूर्य एकादश भाव में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।ला ल व नीला रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मकर
चन्द्रमा सप्तम भाव में व सूर्य इस राशि से खष्ठम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

कुंभ
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

मीन
आज इस राशि से द्वादश शनि, चतुर्थ सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। पंचम चन्द्रमा से नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

Related posts

अलीगढ़ शराब कांड में तीन पर गिरी गाज, मुख्‍य आरोपियों पर इनाम घोषित

Shailendra Singh

सिंगापुर में कारों की बिक्री पर लगेगा बैन, अगले दो साल तक नहीं खरीद सकेंगे कार

Breaking News

हल्द्वानी: सड़कों की हालत खस्ता, विरोध में कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, सड़क में बने गड्ढों पर लगाए पेड़

Saurabh