देश Breaking News दुनिया

रक्षा मंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाएंगी फिलीपींस

nirmala रक्षा मंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाएंगी फिलीपींस
नई दिल्ली। आधिकारीय तौर पर देश की पहली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी पहली विदेश यात्रा पर फिलीपींस जाएंगी। जहां वे दक्षिण पूर्व एशियाई रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगी। इश दौरान दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती दादागिरी को रोकने के लिए गतिशीलता सहीत क्षेत्रिय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर समिक्षा किए जाने की संभावना है।
nirmala रक्षा मंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाएंगी फिलीपींस
रक्षामंत्री सीतारमण की यह पहली विदेश यात्रा होगी। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान सीतारमण के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की भी संभावना है। एडीएमएम (आसियान रक्षा मंत्री बैठक) – 23 और साथ ही बैठक में 24 अक्टूबर को अफगानिस्तान और सीरिया की स्थिति पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। इसके अलावा विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Related posts

प्रमुख सूचना सचिव नवनीत सहगल दिल्ली रेफर, वेन्टिलेटर पर रखा गया है सहगल को

piyush shukla

विधानसभा चुनाव : जीत पर पहली बार बोली सोनिया गांधी, बीजेपी की नकारात्मक राजनीति पर जीत

Ankit Tripathi

मुलायम सिंह यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकते हैं नई पार्टी का एलान, अखिलेश से हैं नाराज

Rani Naqvi