खेल

कोहली और अनुष्का को खेल जगत ने दी शादी की शुभकामनाएं

virat kohli

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को खेल जगत ने शादी की शुभकामनाएं दी हैं। कोहली और अनुष्का बीते सोमवार को इटली में शादी के बंधन में बंध गए। 21 दिसम्बर को दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया है, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड के दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। कोहली को ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हुए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि कोहली और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं। आप दोनों एक साथ अद्भुत दिखते हैं।” विरुष्का,

virat kohli
virat kohli

बता दें कि बीसीसीआई ने शुभकामना देते हुए लिखा, “इस सुंदर जोड़ी को हार्दिक बधाई। आप दोनों को एक बहुत ही सुखी विवाहित जीवन के लिए बधाई। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बधाई देते हुए लिखा,”प्यारे जोड़े को बधाई! ईश्वर हमेशा आप पर आशीर्वाद बनाए रखे। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कोहली को बधाई देते हुए कहा, “कोहली और अनुष्का को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।

वहीं पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने लिखा कि कोहली और अनुष्का को शादी के लिए बधाई। भगवान आपपर आशीर्वाद बनाए रखे और आपको खुशी विवाहित जीवन दे। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कोहली और अनुष्का को बधाई देते हुए लिखा बधाई हो आप दोनों बहुत प्यारे लगते है। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशी दे, जो आप चाहते हों। इनके अलावा चेतेश्वर पुजारा, आकाश चोपड़ा, उमेश यादव और हरभजन सिंह ने भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई दी।

Related posts

प्रतिमा के साथ ईशांत ने लिए सात फेरे, गुड़गांव में हुई शादी

Rani Naqvi

आईपीएल : तय हुईं प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें

bharatkhabar

सुशील-नरसिंह यादव के बीच 74 किलोग्राम में नहीं होगा ट्रायल

bharatkhabar