MP News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे।
ये भी पढ़ें :-
दोनों ने भगवान महाकाल की तड़के 3 बजे होने वाली भस्म आरती में शमिल होकार भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद दोनों पति-पत्नी ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा का आनंद लिया। इसके बाद ही गर्भ ग्रह में जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
#WATCH | Actor Anushka Sharma & Cricketer Virat Kohli offered prayers to Lord Shiva at Mahakaleshwar temple in Ujjain, Madhya Pradesh today morning pic.twitter.com/FBq3KsrNU2
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 4, 2023
मालूम हो कि शादी के बाद यह पहला मौका है जब दोनों ने साथ में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हाल ही में इंदौर में टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले केएल राहुल पत्नी अथिया शेट्टी और अक्षर पटेल अपनी पत्नी मेहा के साथ यहां पहुंचे थे