featured देश बिहार राज्य

कांग्रेस नेता शकील अहमद का दावा, ‘मोदी सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार और आतंकवाद’

leadear कांग्रेस नेता शकील अहमद का दावा, ‘मोदी सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार और आतंकवाद'

समस्तीपुरः आगामी लोकसभा चुनाव और विधान सभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो चुका है। इसी दौर में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है।

leadear कांग्रेस नेता शकील अहमद का दावा, ‘मोदी सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार और आतंकवाद'

‘बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मारे गए’

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में काफी बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मारे गए हैं। केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार मे पाकिस्तान ने 1138 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के हिमायती होने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 2 लाख 44 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ कर गरीबों के साथ अन्याय किया है।

सीबीआई जांच की मांग

नोटबंदी के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जिस बैंक के निदेशक हैं। उसमें करीब 745 करोड़ रुपये जमा किए गए। जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता ने एक प्रश्न के उतर में कहा कि उनकी पार्टी वर्ष 2019 मे होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने मे जुटी है। बिहार में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का गठबंधन है और इस गठबंधन में अन्य पार्टियों के भी शामिल होने की संभावना है।

Related posts

CM पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का किया शिलान्यास

Rahul

ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, आगे कहा- कोविड के बाद की वैश्विक रिकवरी में ब्रिक्स इकोनॉमी की होगी अहम भूमिका

Trinath Mishra

कर्नाटक में पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित, जाने क्या कहा

Rani Naqvi