featured Breaking News देश

भारत की एकता को चुनौती दे रहा पाकिस्तान : जेटली

Arun Jaitly भारत की एकता को चुनौती दे रहा पाकिस्तान : जेटली

जम्मू। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कश्मीर घाटी में जारी अशांति के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए रविवार को कहा कि भारत की एकता को चुनौती दी जा रही है और इसके पीछे की ताकतों को हराना जरूरी है। जेटली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तिरंगा यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर घाटी में लोगों के बीच अशांति और हिंसा भड़काने के ‘नए तरीके इस्तेमाल कर’ भारत के साथ लड़ रहा है।

arun jaitly

जेटली ने कहा, “एक नई गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। पाकिस्तान और अन्य विभिन्न ताकतें इसमें शामिल हैं और देश की एकता को फिर से चुनौती दी जा रही है।”जेटली ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को इस आक्रमण के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए एक चुनौती है। हम इसके साथ समझौता नहीं करेंगे।”

 

Related posts

स्कूल बस की चपेट में आने से हुई मासूम की मौत,स्कूल के बारे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

rituraj

अमृतसर एयरपोर्ट पर रोकी अमृतपाल की पत्नी किरणदीप, दोपहर की फ्लाइट से जाने वाली थी लंदन

Rahul

बलात्कार की घटनाओं पर कब क्या बोले मोदी

Rani Naqvi