बिज़नेस

शेयर मार्केट: सेंसेक्स 1016 पॉइंट की गिरावट के साथ 54303 पर हुआ बंद

share market down शेयर मार्केट: सेंसेक्स 1016 पॉइंट की गिरावट के साथ 54303 पर हुआ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 1016.84 पॉइंट या 1.84% की गिरावट के साथ 54,303.44 पर और निफ्टी 276.30 पॉइंट या 1.68% की गिरावट के साथ 16,201.80 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े

देशभर के मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन, नूपुर शर्मा पर कार्रवाई की मांग, लगे मुरदाबाद के नारे, हिंसा के बाद जुमे की नमाज

सेंसेक्स आज 560.03 पॉइंट या 1.01% की गिरावट के साथ 54,760.25 पर और निफ्टी 184.70 पॉइंट या 1.12% की गिरावट के साथ 16,283.95 पर खुला था।

 

stock market 1 1 sixteen nine शेयर मार्केट: सेंसेक्स 1016 पॉइंट की गिरावट के साथ 54303 पर हुआ बंद
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे टूटकर 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इंटर बैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.81 पर कमजोर नोट पर खुला था। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 77.74 पर बंद हुआ था। वहीं ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.66% गिरकर 122.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

share market down शेयर मार्केट: सेंसेक्स 1016 पॉइंट की गिरावट के साथ 54303 पर हुआ बंद

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 2.24% की गिरावट फाइनेंशियल सर्विस में रही। वहीं IT इंडेक्स में 2.17% की गिरावट रही। इसके बाद बैंक, मीडिया, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंक में 1% तक की गिरावट रही। वहीं ऑटो, FMCG, मीडिया, फार्मा और PSU बैंक में मामूली गिरावट है।

share market शेयर मार्केट: सेंसेक्स 1016 पॉइंट की गिरावट के साथ 54303 पर हुआ बंद

Related posts

Bank Holiday in April 2023: अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Rahul

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, मुंबई में पेट्रोल 91 के पार

mahesh yadav

DISCOUNT! मन में है अगर सोना खरीदने की इच्छी तो जरूर पढ़ें ये खबर

Hemant Jaiman