Uncategorized

बसपा ने ट्रांसफर किए भाजपा को वोटः अखिलेश यादव

akhliesh yadav 3 बसपा ने ट्रांसफर किए भाजपा को वोटः अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि साल 2014 लोकसभा चुनावों में मायावती ने अपने सभी वोट भाजपा को ट्रांसफर कर दिए थे, जिसके कारण उसे चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बसपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि अगर उन्हें वोट ट्रांसफर करने का सबूत पेश करने के लिए कहा जाए तो वह इसके लिए तैयार है।

akhliesh-yadav-3

नोटबंदी से मजदूर हुआ परेशान

कालेधन के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले के बारे में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था पर असर हुआ है। नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर मजदूरों पर हुआ है। शहर में काम ना मिलने के कारण वह अपने गांव लौट रहे हैं। साथ ही कहा कि भारत में सब कुछ सामान्य होने में 50 दिन नहीं बल्कि एक साल से ज्यादा का समय लगेगा।

Related posts

shipra saxena

पहले ही विधानसभा चुनाव में दस सीटें जीतने वाली जेजेपी किसी के भी साथ पार्टी बनाने को तैयार

Rani Naqvi

मिलिए अजय देवगन की इस को-स्टार से, जिन्होंने 85 की उम्र में किया पहला बॉलीवुड डेब्यू

rituraj