भागलपुर | अतीश दीपंकर
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल में भारती जनता पार्टी की शिवनारायणपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई । बैठक ओरियप पंचायत के बटेश्वर स्थान में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशि शेखर ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर महागमा के पूर्व विधायक अशोक कुमार थें। बैठक में प्रवासी प्रमुख संतोष आनंद, भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के जिला महामंत्री मुरारी पासवान , पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता,ओरियप पंचायत की पूर्व मुखिया सह भाजपा नेत्री वंदना झा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवम् महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
इस अवसर पर अंतीचक की मुखिया ललिता देवी ने विधायक को पुष्प बुके देकर सम्मानित किया।