featured Breaking News देश

मोदी को ‘शहंशाह’ बुलाने से पहले वॉड्रा पर सफाई दे कांग्रेस: भाजपा

Praksh Javdekar मोदी को ‘शहंशाह’ बुलाने से पहले वॉड्रा पर सफाई दे कांग्रेस: भाजपा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘शहंशाह’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस को रॉबर्ट वॉड्रा पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपना रूख स्पष्ट करने की मांग की है।

Praksh Javdekar

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री के लिए तरह-तरह के नाम सोचने से पहले अपने दामाद रॉबर्ट वॉड्रा पर अपना रूख साफ करना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री तो लोकतंत्र के अनुसार ही काम कर रहे हैं। उनको शहंशाह बुलाकर कांग्रेस पार्टी देश के लोकतंत्र का मजाक बना रही हैं।

पर्यावरण मंत्री जावड़ेकर ने सबसे पुरानी पार्टी को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाने और उनके लिए नए-नए नाम सोचने से पहले रॉबर्ट वॉड्रा के खिलाफ मीडिया द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह आगे आए और उन सभी आरोपों का जवाब दें।

Related posts

राम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा ट्रस्टी के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में किया जा सकता है शिफ्ट

Neetu Rajbhar

हरित क्रांति का केंद्र बनेगा बिहार-सुशील मोदी

mohini kushwaha

कावेरी विवाद: चेन्नई में नहीं होंगे सीएसके के मैच, दूसरी जगह होंगे शिफ्ट

lucknow bureua