बिहार

मव्वाली है भाजपाई क्या गुल खिलाते होंगे : लालू यादव

lalu prasad yadav मव्वाली है भाजपाई क्या गुल खिलाते होंगे : लालू यादव

पटना। भाजपा एमएलसी लालबाबू प्रसाद पर महिला के साथ छेड़खानी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि मामले को देख भारतीय जनता पार्टी ने लालबाबू को बर्खास्त कर दिया है। लेकिन इस घटना के बाद भाजपा लगातार विरोधियों के निशाने पर आ गई है।

lalu prasad yadav मव्वाली है भाजपाई क्या गुल खिलाते होंगे : लालू यादव

दरअसल लालबाबू पर आरोप है कि उन्होंने विधान परिषद में भाजपा विधायक नीरज कुमार बब्लू की पत्नी और विधान पार्षद नूतन सिंह से छेड़खानी की। जिसके बाद भाजपा ने कार्यवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। हालांकि ऐसी भी खबरें आ रही है है कि जब नूतन ने अपने विधायक पति को इस बारे में जानकारी दी तो लालबाबू को नीरज कुमार ने जमकर पीटा।

बरहाल अब इस मामले पर गुरुवार को जहां बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर कटाक्ष किया तो वहीं आज लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके भाजपा पर हमला बोला है। लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा, भाजपाई मानसिकता के पत्रकारों को पता है कि BJP को सामाजिक न्याय व बहुजन समाजवादी ताक़तें ही रोक सकती है इसलिए वे घटा,गुणा,भाग करते रहते है।

 

लालू ने आगे लिखा, भाजपाई इतने मव्वाली है कि सदन में भी महिला जनप्रतिनिधियों को छेड़ने से परेहज नहीं करते। कल्पना करों, बाहर क्या गुल खिलाते होंगे? बेशर्म

 

Related posts

बिहार विधानसभा चुनाव : महागठबंधन ने जारी किया संकल्प पत्र, 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा

Pritu Raj

बिहारः एनडीए की बैठक में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर तय आज होगी रणनीति

mahesh yadav

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पत्रकार की गोली मारकर हत्या की

bharatkhabar