खबर बिहार की जहां कवियत्री अनामिका जैन अंबर को काव्यपाठ करने से रोका गया है। यहां बात हो रही है सोनपुर मेले बिहार की जहां अनामिका जैन अम्बर का कार्यक्रम तय हुआ था।
यह भी पढ़ें:- अमेरिकन कंपनियां यूपी में नौ सेक्टर में करेंगी निवेश
‘यूपी में बाबा’ गाने वाली कवयित्री अनामिका जैन अंबर (Anamika Jain Amber) को बिहार के सोनपुर मेले में काव्य पाठ से रोक दिया गया है।
सोनपुर में अनामिका जैन अंबर को कविता पाठ करने से रोके जाने को लेकर बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाई है। pic.twitter.com/BLGjGObz7v
— Vishal Yadav (@vishal_yadav22) November 26, 2022
जिसके बाद सियासत भी सुलगने लगी है, तो वहीं कवियत्री ने मीडिया में आकर बयान दिया है। अनामिका ने कहा है कि यूपी में यूपी में बाबा एक सत्य है जो लिखा गया है सब सत्य है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रभक्ति की बात करती हूं और करती रहूंगी, कलाकार
कलाकार को बुलाकर अपमान करना गलत है।
भाजपा नेता @ShahnawazBJP ने कहा कि मशहू कवियत्री अनामिका जैन अंबर को बिहार में काव्य पाठ नहीं करने दिया गया, बिहार सरकार ने उनका अपमान किया@anamikamber @BJP4India @BJP4Bihar @NitishKumar @yadavtejashwi #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/GcA9XhUXqZ
— HIMANSHU BHAKUNI (@himmi100) November 26, 2022
अनामिका ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब एक कवि का अपमान हुआ है। उन्होंने बताया कि बिहार के सोनपुर में उन्हें कविता पाठ करने से रोका गया पटना से सोनपुर नहीं जाने दिया गया जिसपर कई कवियों ने विरोधस्वरुप कवि सम्मेलन का बहिष्कार किया।