featured Breaking News बिहार राज्य

बिहार: बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगी केंद्रीय अधिकारियों की टीम

bihar flood 2017 बिहार: बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगी केंद्रीय अधिकारियों की टीम

पटना। इस साल मानसून के दौरान बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस बाढ़ के बाद बिहार आर्थिक रुप से पिछड़ गया था, बाढ़ पीड़ितों तक हरसंभव मदद पहुंचाने और उन्हें दोबारा बसाने के लिए पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा कर 500 करोड़ की तत्काल सहायता की घोषण की थी।

bihar flood 2017 बिहार: बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगी केंद्रीय अधिकारियों की टीम

बिहार में आई इस विनाशकाकी बाढ़ के बाद हुए नुकसान का एक बार फिर आकलन करने के लिए केंद्र सरकार के एक दल ने बाढ़ प्रभावित बिहार के 21 जिलों का दो दिन तक दौरा कर वहां हुए नुकसान का जायजा लेगी। बता दें कि नुकसान का जायजा लेने के लिए गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव मुकेश मित्तल के नेतृत्व में सात अधिकारियों की टीम बिहार पहुंच चुकी है।

बिहार में आई बाढ़ को लेकर राज्य सरकार ने केन्द्र से इस साल 21 जिलों में आई बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए मदद मांगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ का हवाई मुआयना कर 500 करोड़ की तत्काल सहायता दी थी। बाढ़ प्रभावित इलाको का दौरा करने को लेकर टीम ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान की तस्वीरें प्रेजेंटेशन के जरीए देखी।

बताते चलें कि केंद्र की ये टीम तीन ग्रुपों में दो दिन कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जाकर आसपास के जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेंगे और नुकसान से जुड़ी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपेगी। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 6500 रुपये आरटीजीएस की सहायता दी है।

Related posts

18 महीने में 200 करोड़ वैक्सीन की डोज, लगाया ‘दोहरा शतक’

Rahul

उत्तराखण्ड पुलिस ने की सात बार प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर, ये है आरोप

Trinath Mishra

CM योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना, विधि विधान से की पूजा अर्चना

Rahul