एक्ट्रेस निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपने फोटो और वीडियो शेयर करती है जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक बार फिर निक्की तंबोली फोटोशूट से पहले का एक वायरल हो रहा है। जिसके चलते वह सुर्खियां बटोर रही हैं।
दरअसल कुछ दिन पहले निक्की ने फोटोशूट से पहले का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में निक्की फाइनल टचअप लेते हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान निक्की ने ग्रे रंग की ट्यूब ड्रेस पहनी हुई थी। उनके गले में एक नेकलेस भी दिख रहा है। वहीं उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ बांध कर रखा है।
View this post on Instagram
निक्की के वीडियो पर आ रहे रिएक्शन
निक्की की इस वीडियो को देख उनके फैंस उनके लुक की बेहद तारीफ कर रहे हैं। निक्की ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, मेरा दिल आप सबके पास है। बता दें, उन्हें इस वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन मिला। एक यूजर ने कमेंट करते लिखा, मेरी नज़रें आप से नहीं हट रहीं।
आपको बात दें कि निक्की को बिग बॉस सीजन 14 में देखा गया था। उन्होंने शो में काफी अच्छा परफॉर्मेंस दी थी। वहीं, कई बार शो में इनको अन्य सदस्यों के साथ लड़ते-झगड़े भी देखा गया। निक्की जल्द ही खतरों के खिलाड़ी शो में देखने को मिलेंगी।