featured देश राज्य

मोदी कैबिनटे का विस्तार आज, ये हैं मोदी के 9 नवरत्न

PM modi 1 मोदी कैबिनटे का विस्तार आज, ये हैं मोदी के 9 नवरत्न

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट तीसरी बार फेरबदल होने के तैयार है। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। मोदी कैबिनेट में फेरबदल में नए चेहरों को लेकर शनिवार को अटकलों का दौर भी खत्म हो गया और रविवार को नए चेहरे सबके सामने आ जाएंगे। इस दौरान कुछ मंत्रियों के विभागों को बदला जाएगा तो कुछ मंत्रियों को छुट्टी भी कर दी जाएगी।

PM modi 1 मोदी कैबिनटे का विस्तार आज, ये हैं मोदी के 9 नवरत्न
PM modi

कैबिनेट में फेरबदल के चलते बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठकें करते रहे। राष्ट्रपति भवन में होने वाली मोदी कैबिनेट में नए चेहरों की लिस्ट जारी हुई जिन्हें रविवार को पद एवं गोपनीयता को शपथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिलाई जाएगी। वही मोदी कैबिनेट में विस्तार होने से पहले इसमें शामिल होने वाले नए सांसदों से पीएम मोदी ने अपने आवास पर मुलाकात की है। इनमें मध्यप्रदेश, केरल तथा कर्नाटक से 1-1 चेहरों को शामिल किया जाएगा। यूपी बिहार से 2-2 सांसद शामिल किए गए हैं।

 

मोदी के नवरत्न
1. शिव प्रताप शुक्ला
2. अनंत कुमार हेगड़े
3. अश्विनी कुमार चौबे
4. वीरेंद्र कुमार
5. सत्यपाल सिंह
6. राजकुमार सिंह
7. अल्फोंस कन्ननथनम
8. हरदीप सिंह पुरी
9. गजेंद्र सिंह शेखावत

Related posts

कल है चेयरमैन पद के नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन, अब तक भरे कुल 173 नामांकन

Trinath Mishra

लद्दाख सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर जायजा लेने शुक्रवार को जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rani Naqvi

भारत और रूस का आतंकवाद के समूल नाश का आह्वान

bharatkhabar