देश राज्य

डबल मर्डर से दहली दिल्ली, पुलिस जांच में जुटी

crime 1 डबल मर्डर से दहली दिल्ली, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है लेकिन प्रशासन इसपर अंकुश लगाने में कामयाबी हासिल नहीं कर पा रही है। ताजा मामला दिल्ली के अशोक विहार से सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक हत्या कर दी। बुजुर्ग दंपति सरकारी नौकरी से रिटायर्ड थे।

crime 1 डबल मर्डर से दहली दिल्ली, पुलिस जांच में जुटी
crime

अशोक विहार में रहने वाला बुजुर्ग दंपति सरकारी स्कूल में काम टीचर के तौर पर कार्यरत थे। मृतय बुजुर्ग का नाम राम लाल भूटानी है जोकि 75 साल के हैं। जबकि मृतका की पहचान 70 साल को कौशाली भूटानी के रूप में हुई है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि घटना के बाद से ही घर में काम करने वाला नौकर फरार है। इसलिए पुलिस का सीधा शक घर के नौकर पर ही जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जब घर के अंदर गई तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। ऐसे में साफ हो जाता है कि बुजुर्ग दंपति से मारपीट भी की गई है।

पुलिस ने जब शव देखे तो पाया कि मृतका की आरोपी ने गला रेत कर हत्या की है और मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि बुजुर्ग दंपति ने मेडिकल अटेंडेंट रखा हुआ था जिसका नाम दिनेश है। घटना के बाद से ही दिनेस गायब बताया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि 26 अगस्त की रात मृतक हार्ट सर्जरी करा कर घर लौट रहा था। फरार दिनेश रात के वक्त घर में आता था।

Related posts

देहरादून को साइंस सिटी के लिए मिलेंगी 190 करोड़ रूपये की राशि

Rani Naqvi

रामगोपाल यादव का बयान, लोकसभा चुनाव में SP-BSP में हो रहा है गठबंधन

Ankit Tripathi

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति और PM मोदी अगले हफ्ते सिंगापुर में करेंगे मुलाकात,द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा सहयोग पर होगी चर्चा

mahesh yadav