दुनिया धर्म

इस साल हज करने सऊदी पहुंचे 20 लाख लोग

muslim, arrives, mecca, hajj, Saudi Arabia, Iran, People

सऊदी अरब। इस साल मक्का में हज करने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 30 अगस्त को शुरू होने वाली हज में शामिल होने के लिए अब तक मक्का करीब 20 लाख लोग पहुंच चुके हैं। जिसमें इराक के नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल है। दो साल पहले हज करने आए लाखों की तादात में लोगों में मची भगदड़ में करीब 2 हजार लोगों की मौत हो गई थी। जिसके कारण हज पर आने वाले लोगों में काफी कमी आ गई थी।

muslim, arrives, mecca, hajj, Saudi Arabia, Iran, People
mecca hajj

बता दें कि साल 2015 में मची भगदड़ में करीब 2000 हजार लोगों की जान गई थी और हजारों की तादात में लोग घायल हो गए थे। इस घटना में सबसे ज्यादा 464 इरानियों की जान गई थी। जिसके बाद ईरान ने सऊदी अरब पर आरोप लगाया था कि उसने हज को लेकर इंतेजाम सही नहीं किए थे। दोनों देशों के बीच रिश्ते तब ज्यादा बिगड़ गए जब एक शिया धर्म गुरू को फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने तेहरान स्थित सऊदी अरब की एम्बेसी में आग तक लगा दी थी। इसके बाद 2016 में ईरानी लोग हज करने नहीं आए थे। एशिया, अफ्रीका और अलग-अलग देशों से हर साल लाखों की संख्या में लोग हज करने के लिए आते हैं।

Related posts

जानें, लोहड़ी पर्व को सूर्य के उत्तरायण होने का पहला विराट यज्ञ क्यों कहा जाता है

mahesh yadav

फेयरवेल स्पीच में इमोशनल हुए ओबामा, कहा राष्ट्रपति से बेहतर इंसान बना

shipra saxena

अमेरिका ने की अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले की निंदा

Srishti vishwakarma