उत्तराखंड राज्य

पंचकूला हिंसा के बाद बसों का संचालन हुआ शुरू

bus पंचकूला हिंसा के बाद बसों का संचालन हुआ शुरू

राम रहीम पर फैसला सुनाए जाने के बाद पंचकूला समेत कई जगहों पर उसके समर्थकों द्वारा हिंसा शुरू की गई थी। जिस कारण रेलवे समेत बस सेवा भी ठप कर दी गई थी। इसके बाद मंगलवार को बस संचालन को शुरू कर दिया गया है। राम रहीम समर्थकों द्वारा मचाई गई हिंसा के कारण हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ, गुडगांव, हिमाचल आदि जाने वाली बसों का संचालन ठप कर दिया गया था।

bus पंचकूला हिंसा के बाद बसों का संचालन हुआ शुरू
bus service start

हरियाणा में प्रवेश करने पर भी प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई थी। मंगलवार से इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। हाईटेक बस को निगम संचालन शुरू कर दिया गया। हालात को कंट्रोल में आने के बाद निगम द्वारा बस संचालन को शुरू किया गया है। बसों का संचालन शुरू होने के बाद से यात्रियों को काफी राहत मिली है। वॉल्वो समेत हाईटेक बसों को निगम द्वारा सुचारू रूप से शुरू किया गया है।

आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों का यौन शोषण करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई है। पंचकूला सीबीआई अदालत में राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी पाया गया था। जिसके बाद से हिंसा शुरू हो गई थी। वही सजा सुनाए जाने के बाद साध्वियों का रेप करने के आरोप में राम रहीम को 10-10 साल की सजा, कुल 20 साल की सजा सुनाई गई। कम पढ़ा लिखा होने के कारण उसे माली का काम जेल में दिया गया है। जहां राम रहीम प्रति दिन 16 लाख रुपए ज्यादा की कमाई करता था तो अब उसकी कमाई मात्र 40 रुपए हो गई है।

Related posts

गुजरात सरकार ने कहा कि अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने पर विचार

Rani Naqvi

भाजपा की नाकामियों को बताने के लिए कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान

Rani Naqvi

सीएम रावत ने गैरसैंण में लोक-संस्कृति एवं कृषि व्यापार मेला मेहलचैरी-2018 का शुभारम्भ किया

Rani Naqvi