featured Breaking News देश

निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी विनय ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

vinay sharma 1 निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी विनय ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में दीन दयाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसने पहले कुछ दवाइयां खाई और फिर गमछा गले में बांध कर फांसी लगाने की कोशिश की। जेल कर्मियों ने उसे इस दौरान देख लिया। फिलहाल उसे दीन दयाल उपाध्‍याय अस्पताल के वार्ड नंबर-9 में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

vinay sharma

 

बता दें कि पिछले साल विनय ने जेल के अन्य कैदियों द्वारा पीटे जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद से उसकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को देश को झकझोर देने वाली गैंगरेप की वारदात का मुख्य आरोपी राम सिंह ने भी तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। राम सिंह का शव 11 मार्च 2013 को तिहाड़ जेल के सेल में फंदे से लटका मिला था। सिंह की खुदकुशी के बाद जेल प्रशासन पर कैदियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, वहीं अब विनय की कोशि‍श ने एक बार फिर जेल प्रबंधन को निशाने पर ला दिया है।

Related posts

जानिए पशुधन नियम पर सरकार क्यों ले रही है यू-टर्न

Pradeep sharma

Unnao Accident News: उन्नाव में तेज रफ्तार प्राइवेट बस पेड़ से टकराई, एक यात्री की मौत, कई घायल

Rahul

तालिबान का नरम रूख, अफगानिस्तान लड़कियां को दी स्कूल जाने की अनुमति

Rahul