नई दिल्ली। शादी के पहले हर लड़का और लड़की के मन में अपनी पहली रात को लेकर कई तरह के ख्याल और डर सताते रहते हैं। पहली रात में आखिर कैसे इम्प्रेशन अपना बनाना है ये बात लड़के के लिए अहम होती है। लेकिन पहली रात लड़की को किसी अनजान के साथ अपना वक्त बिताना होता है। जिसको लेकर उसके मन में तरह तरह के ख्याल आते हैं। कुछ लड़कियों में डर होता है। इसके साथ ही आखिर कैसे पहली रात में क्या करें इस बात की ओहा-पोह में लड़का भी रहता है।
लेकिन पहली रात को लेकर अगर आपके अंदर कोई डर और हिचक है तो ये खबर आपके डर और हिचक को खत्म करने में सहायक होगी। क्योंकि पहली रात का मतलब केवल पति और पत्नी के बीच होने वाले शारीरिक संबंध का होना ही नहीं होता है। बल्कि एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने से भी होता है। क्योंकि जब आप किसी के साथ अपने जीवन की एक नई शुरूआत करने जा रहे हों तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपके जीवन में आने वाले वक्त में काफी सहूलियतें हो जाती हैं।
जो लोग अभी शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं उनके लिए सुहागरात को लेकर कई सारे विचार और ख्याल आते रहते हैं। आखिर क्या होता है सुहागरात में कैसे होती है सुहागरात की शुरूआत तो आईये चलते हैं सुहागरात के इस सफर पर आपके साथ…
पहली रात को जब नई नवेली दुल्हन और दूल्हा दिन भर के सारे रस्म रिवाजों को निभा कर थक कर चूर हो जाते हैं। तब वह सोने के लिए अपने-अपने कमरों में पहुंचते हैं। इसके साथ ही वो सोने की तैयारी में जुट जाते हैं। शादी विवाह में दूल्हा और दुल्हन भारी भरकम कपड़ों और साज-श्रृंगार से सजे रहते हैं। ऐसे में वो जल्दी से जल्दी इन सबको उतार कर सोने के लिए जाना चाहते हैं। लड़के के लिए ये सब आसान होता है। लेकिन लड़की को ये सब करने में काफी वक्त लगता है। ऐसे में जब आपकी पार्टनर अपने साज श्रृंगार को उतारने की कोशिश कर रही हो तो उसकी मदद करें।
इसके बाद बिस्तर पर जाते ही ये ख्याल निकाल दें कि आपको अब हम बिस्तर होना है। पहले उस लड़की के साथ दिल खोलकर बातें करें। अपने परिवार के लोगों और उनके स्वभाव के बारे में बताए जिससे उसे आने वाले दिन में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े । इसके साथ ही परिवार के लोगों की आदतों और अपने बारे में भी उसको बताएं। उसके बाद उससे उसके परिवार के लोगों के बारे में बातें करें। इसके बाद शादी के दौरान हुई बातों और यादों के बारे में बात करें।
शादी में दुल्हन अपने घर से कई सारे गिफ्ट लेकर आती है उसमें कुछ उसके लिए खास गिफ्ट होते हैं वो उसे देखना चाहती है। उसे उसके साथ खोलें उसके बारे में पूछें जानने की कोशिश करें आखिर उसमें क्या खास है। इससे उसे अपनापन जैसी फीलिंग आती है। धीरे-धीरे वह आपके करीब आने लगती है। उसे लगता है कि आप उसकी कदर करते हैं।
अगर इस दिन किसी कारण से आप दोनों बहुत करीब ना आ पाएं और आपके बीच बातें ही हो सकें तो धैर्य रखिए और ये मान लीजिए अभी लड़की आपके साथ पूरी तरह कम्फर्टेबल नहीं है। इंतजार करें और समय है आपके करीब आने का क्योंकि पहली रात में कई बार लड़कियां डर और शर्म के कारण नहीं खुल पाती है। अगर आप अपनी चाहत पर काबू रखते हैं तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में पूरा मजा उठा पाएंगे।