featured Breaking News देश

टॉप 10 अमीर देशों की लिस्ट में भारत 7वें स्थान पर

flag टॉप 10 अमीर देशों की लिस्ट में भारत 7वें स्थान पर

नई दिल्ली। भारत को दुनिया के सबसे अमीर टॉप 10 देशों की लिस्ट में शामिल कर 7वें स्थान पर रखा गया है। इस लिस्ट में अमेरिका टॉप पर है। देशों की कुल व्यक्तिगत संपत्ति को आधार बनाते हुए न्यू वर्ल्ड वेल्थ ने यह लिस्ट जारी की है। सूची में अमीर व्यक्तियों की 48,700 अरब डालर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है, इसके बाद चीन और जापान का नंबर आता है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में व्यक्तियों की कुल संपत्ति 5,200 (353600 अबर रुपए) अरब डालर होने के साथ यह दुनिया में 10 सर्वाधिक अमीर देशों की सूची में शामिल है, लेकिन इसका एक कारण यहां बड़ी आबादी होना भी है। वहीं प्रति व्यक्ति आधार पर औसत भारतीय काफी गरीब है। इसमें यह भी कहा गया है कि पिछले 15 साल में देश की आर्थिक वृद्धि मजबूत रही है, साथ ही ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग को प्रभावी बताया है क्योंकि वहां की आबादी केवल 2.2 करोड़ है। 

flag

व्यक्तिगत संपत्ति के आधार पर जारी की गई टॉप 10 लिस्ट:-

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की इस रिपोर्ट में भारत की कुल व्यक्तिगत संपत्ति 5,200 अरब डालर आंकी गई है। दुनिया के 10 अमीर देशों की लिस्ट में 7वें स्थान पर भारत को रखा गया है। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और इटली इस लिस्ट में भारत से नीचे हैं।

बता दें, कि व्यक्तिगत संपत्ति से आशय आबादी की कुल संपत्ति से होता है। इसमें प्रॉपर्टी , नकद, व्यापारिक पूंजी आदि शामिल होते है। कर्ज को इमसें घटा दिया जाता है और सरकारी संपत्ति को शामिल नहीं किया जाता है।

Related posts

गीर गायों के संवर्धन में आगे आया नूर महल

piyush shukla

उत्तर प्रदेश का चुनावी दंगल भाग-1

piyush shukla

ममता बनर्जी का आरोप: भाजपा बंगाल में कराना चाहती थी एक और हमला

bharatkhabar