मनोरंजन

सेट पर दिव्यांका को लगी गोली, फैंस बहाने लगे आंसू

bollywood, divyanka tripathi, fan, yeh hai mohabbatein, shooting

नई दिल्ली। टीवी के सबसे मशहूर शो ये हैं मोहब्बतें की इशिता का उनके फैंस में इतना क्रेज है कि अगर उनको थोड़ी सी भी चोट या थोड़ी भी बिमार हो जाएं तो उनके फैंस सब से पहले परेशान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मोहब्बतें के सेट पर दरअसर सीरियल की शूटिंग के एक सीन में इशिता को गोली लग जाती है। जिसे देख कर उनके फैंस वहीं रोने लगे। इशिता को चहाने वाली दो लड़कियां उस वक्त रोने लगी जब सेट पर इशिता को गोली लगने वाला सीन फिल्माया जा रहा था। इशिता ने इस सीन की कुछ फोटो अपने इस्टाग्राम पोस्ट पर भी शेयर की है।

 bollywood, divyanka tripathi, fan, yeh hai mohabbatein, shooting
divyanka tripathi

बता दें कि मोहब्बतें के सेट पर दही हांडी स्पेशल सीक्वेंस की जिसमें उन्हें गोली लगता देख शूटिंग देखने आई दे लड़कियां रोने लगती हैं। उन लड़कियों को ये सीन इतना असली लगा कि वो सेट पर ही रोने लगी। सीन देख कर उनको लगा कि जैसे सचमुच इशिता को गोली लग गई है। उसके बाद दिव्यांका खुद उन लड़कियों के पास आई और दोनों लड़कियों को चुप कराया उसके बाद दिव्यांका ने उन दोनों लड़कियों के साथ फोटो खिचवाई और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की साथ ही लिखा कि उन लड़कियों को चुप कराने की कोशिश कर रही हूं जिनको सीन देख कर लगा कि जैसे इशिता को सच में गोली लग गई है।

वहीं दिव्यांका ने शूटिंग की और भी कई फोटो शेयर की इन जिनमें सीरियल के लीड एक्टर करन पटेल और बाकी टीम मेंबर्स दिव्यांका के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि दिव्यांका ने असली पहचान टीवी शो बनू मैं तेरी दुल्हन से की थी। उसके बाद दिव्यांका कसम, इतंजार, तेरी मेरी लव स्टोरीज में भी काम कर चुकी हैं और वो सबसे लोकप्रिय सीरियल ये हैं मोहब्बतें में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

Related posts

Big Boss: क्या बिगबॉस में जाएगा राधे माँ का त्रिशूल ?

Trinath Mishra

OMG: दंगल गर्ल जायरा वसीम की कार हुई दुर्घनाग्रस्त, दोस्त हुआ घायल

Rani Naqvi

TMC सांसद सांसद नुसरत जहां ने पानी में लगाई आग

Shailendra Singh