featured देश

चंडीगढ़ सेक्टर 26 से पुलिस ने विकास बराला को साथी समेत किया गिरफ्तार

police arrested, vikas barala, chandigarh sector 26, police, crime

बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विकास बराला को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विकास बराला पर गैर जमानती धाराएं जोड़ने के बाद गिरफ्तार किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला को गिरफ्तार किया है

police arrested, vikas barala, chandigarh sector 26, police, crime
vikas barala arrested

पुलिस ने सेक्टर 26 से विकास बराला सहित उसके दोस्त आषीश को भी गिरफ्तार किया है। ऐसे में वर्णिका के पिता का कहना है कि सिर्फ गिरफ्तरी से कुछ नहीं होने वाला है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वही चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला आए दिन अब और भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है। इस घटना के बाद बुधवार को हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला पहली बार मीडिया के सामने आए।

सुभाष बराला के साथ हरियाणा से बीजेपी नेता जवाहर यादव भी थे। हादसे पर बात करते हुए सुभाष बराला ने बताया है कि अगर कुछ गलत हुआ है तो उसपर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि जिसके साथ यह हादसा हुआ है वह हमारी भी बेटी के समान है। उन्होंने कहा है कि वह लड़की पूरे देश की बेटी है। सुभाष बराला ने कहा है कि अगर उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो दोषियों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होनी चाहिए, फिर चाहे वह उनका बेटा ही क्यों ना हो।

 

Related posts

उत्तर प्रदेश से सीआरपीएफ की 3 कंपनियां जम्मू एवं कश्मीर रवाना

bharatkhabar

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को जावेद अख्तर ने बताया अपने समाज का दुश्मन

bharatkhabar

Rahul Gandhi on Twitter: राहुल गांधी ने ट्विटर पर लगाया आरोप, मोदी सरकार के दबाव में कर रहा काम

Rahul