मनोरंजन

आयशा टाकिया से शादी करने पर फरहान आजमी को मिली जान से मारने की धमकी

sp leader, abu azmi, son, farhan azmi, complaint, police, ayesha takia

नई दिल्ली। करीना से शादी के बाद लोगों का निशाना बने सैफ अली खान के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति को आयशा से शादी करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे और बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने फरहान से कहा है कि उन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी की है इसलिए उन्हें जान से मार दिया जाएगा। फरहान ने मुंबई पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

sp leader, abu azmi, son, farhan azmi, complaint, police, ayesha takia
farhan azmi

बता दें कि फरहान ने अपनी शिकायत में लिखा, ‘फोन करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि तुमने एक हिंदू लड़की से शादी की है इसलिए तुम्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि वह हिंदू सेना से संबंध रखता है। उनकी फैमिली सेना के निशाने पर है और वे उन्हें मार डालेंगे। फरहान ने आगे अपनी जान को खतरा बताते हुए इस पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने पुलिस को फोन का कॉल रिकॉर्ड सौंपा है। पुलिस ने फोन रिकॉर्ड के सहारे से मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि फरहान ने साल 2009 में फिल्म एक्ट्रेस आयशा टाकिया से शादी की थी। शादी से पहले दोनों का कई साल तक अफेयर चला था। फरहान मुस्लिम फैमिली से आते हैं और आयशा के पिता हिंदू हैं। उनकी मां एक एंग्लो इंडियन थीं आयशा और फरहान का 3 साल का एक बेटा भी है। फरहान कई साल से पिता के समान ही रेस्टोरेंट के बिजनेस में हैं। इस बिजनेस से इन्होंने सिर्फ 4 साल में 2 गुना प्रॉपर्टी बनाई है। 2010 में जब वे सपा की ओर से भिवंडी के उपचुनाव में खड़े हुए थे, तो उनकी संपत्ति 16 करोड़ रु. थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में जब वे उत्तरी मुंबई से चुनाव लड़े तो उनकी संपत्ति 64 करोड़ रु. थी।

Related posts

कादर खान के जीवन से जुड़े किस्से, एक फिल्म बनाने की इच्छा रह गई अधूरी

mahesh yadav

45 की उम्र में भी Pooja Batra का हॉट एंड सेक्सी अवतार ,अभी भी दिखती हैं इतनी यंग, 2 बार कर चुकी हैं शादी

Rahul

सुई धागा के देशी लुक पर फिर उड़ा अनुष्का शर्मा का मजाक, सोशल मीडिया पर हो रहा है शेयर

mohini kushwaha