मनोरंजन

‘सरकार 3’ अभिषेक, ऐश्वर्य में नहीं: राम गोपाल

Ramgopal 01 'सरकार 3' अभिषेक, ऐश्वर्य में नहीं: राम गोपाल

मुंबई। वर्ष 2008 की ‘सरकार राज’ में साथ नजर आ चुकी बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय इसके तीसरे सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “‘सरकार 3’ का फर्स्ट लुक 26 अगस्त को जारी होगा। कहानी के साथ अभिषेक, ऐश्वर्य दोनों नहीं होंगे।”

Ramgopal

‘सरकार’ फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म वर्ष 2005 में जारी हुई थी। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका में थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अमिताभ आगामी थ्रिलर में वापसी करेंगे या नहीं, लेकिन वर्मा ने यह स्पष्टता के साथ कहा कि यह फिल्म पिछली फिल्म की तुलना में अधिक बड़ी होगी।

उन्होंने कहा, “‘सरकार 3’ का स्तर पहले की दोनों फिल्मों से अधिक बड़ा और तीव्र होगा। अन्य कलाकारों की घोषणा जल्द होगी।”

‘सरकार राज’ में अभिषेक और ऐश्वर्य के साथ बिग भी थे।

Related posts

सनी की बायोपिक में हुआ खुलासा, महज 16साल की उम्र में किया यह

mohini kushwaha

असहिष्णुता के शोर के बीच मानवता कहां टिकती है ?

bharatkhabar

जल्द आने वाली हैं  ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा पार्ट-2’-अक्षय ने दी जानकारी

mohini kushwaha