featured Breaking News देश

साक्षी को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी दिल्ली सरकार

Sakshi 01 साक्षी को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली/रोहतक। दिल्ली सरकार ने रियो ओलम्पिक खेलो में कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यह घोषणा की।

Sakshi 01

सिसोदिया ने रोहतक स्थित साक्षी के घर पर यह घोषणा की। सिसोदिया ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली परिवहन निगम में कार्यरत साक्षी के पिता को पदोन्नति देगी।

साक्षी ने रियो में फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वह देश के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं।

Related posts

कोविड मौतों के गलत आंकड़ों पर AIIMS डायरेक्टर की चेतावनी, ध्‍यान से पढ़ लें खबर 

Shailendra Singh

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बोले, नई शिक्षा नीति जल्द होगी शुरू

Trinath Mishra

PSPCL ने बिजली चोरी आधिकारिक दो कनिष्ठ अभियंताओं निलंबित किया

Trinath Mishra