featured बिहार

महागठबंधन में बढ़ी तकरार, तेजस्वी नहीं देंगे इस्तीफा- लालू

raj, jdu, mahagathbandhan, tejashwi yadav, give resign, lalu yadav, nitish

बिहार में इन दिनों राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। सीबीआई के शिकंजे में आने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर कई सारे आरोप लगाए जा रहे हैं। कई लोग तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अल्टीमेटम दे रखा है। इस बीच लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर खुलकर बात की है। लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे।

raj, jdu, mahagathbandhan, tejashwi yadav, give resign, lalu yadav, nitish
lalu yadav

उन्होंने कहा है कि सीबीआई की एफआईआर के कारण तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। यह कोई पुख्ता कारण नहीं है उनके इस्तीफे देने का। उन्होंने कहा है कि उनकी और उनके परिवार की संपत्ति का सारी जानकारी पब्लिक डोमेन में है। वही दूसरी तरफ राजद और जदयू में आपसी घमासान देखा जा रहा है। शुक्रवार को जदयू की तरफ से कहा गया है कि राजनद अपने 80 विधायकों का घमंड ना दिखाए। जदयू की तरफ से कहा गया है कि राजद को अपने 80 विधायकों का घमंड ना दिखाते हुए तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

बिहार में राजद और जदयू, दोनों ही दल अपने-अपने सियासी दांव पेज आजमाने में लगे हुए हैं। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मीडिया पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि उनके इस्तीफे की झूठी खबर फैलाई जा रही है कि वह इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस सब पर उन्हें हंसी आ रही है।ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि ‘ “उत्पाती सूत्रों” के नाम से मीडिया का एक बर्ग भाजपा का जो एक सूत्रीय कार्यक्रम चला रहा है उसपर जोरों से हंसी आ रहे है’ ‘भूंजा खाओ, मस्त रहे’

आपको बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर बेनामी संपत्ति का आरोप लगने के बाद उनकी कुर्सी पर लगातार खतरा मंडराने लग रहा है। तेजस्वी यादव खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। तेजस्वी यादव की दलील है कि जब बेनामी संपत्ती का अधिग्रहण किया गया था तब उनकी उम्र महज 14-15 साल थी और उस वक्त उनकी मूंछ भी नहीं आई थी। लेकिन मूंछ ना आने की तेजस्वी यादव की दलील अब काफी ज्यादा कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बेनामी संपत्ति के कानून में उम्र का कोई महत्व नहीं होता है।

Related posts

हिंदूवादी संगठन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Shailendra Singh

अवमानना के मामले में दोषी करार जस्टिस कर्णन हुए गिरफ्तार

piyush shukla

विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख 96 हजार की ठगी, केस दर्ज

Rani Naqvi