पंजाब

कर्जमाफी के बाद भी नहीं रुक रहा किसानों की आत्महत्या का दौर

awtdzbv कर्जमाफी के बाद भी नहीं रुक रहा किसानों की आत्महत्या का दौर

पंजाबः  पंजाब के संगरुर में राज्य सरकार द्वारा कर्ज माफी की घोषणा के बाद भी किसानों की आत्महत्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कर्जमाफी की घोषणा किए हुए मंगलवार को पूरे 20 दिन हो गए हैं। लेकिन किसानों की आत्महत्या करने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पंजाब में अबतक 20 किसानों आत्महत्या कर चुके हैं। आत्महत्या करने वाले किसानों में सबसे ज्यादा किसान मनसा जिले के हैं। जहां  4 किसानों ने अबतक आत्महत्या की हैं।

awtdzbv कर्जमाफी के बाद भी नहीं रुक रहा किसानों की आत्महत्या का दौर

आपको बता दें कि कर्ज से परेशान होकर सोमवार को पांच किसानों ने पंजाब में आत्महत्या कर ली थी। फिरोजपुर के एक किसान गुरुदेव सिंह ने बैंक के 12 लाख रुपए जमा न कर पाने की वजह से सोमवार को आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के अनुसार गुरुदेव सिंह ने अपने ही खेत में जहरीला पदार्थ को पीकर आत्महत्या कर ली। गुरुदेव सिंह की पत्नी परमजीत ने के अनुसार रविवार की रात को 8 बजे गुरुदेव खेत पर गए हुए थे और खेत से जब घर आए तो उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। मृतक की पत्नी के अनुसार उन्होंने खेत में ही कोई जहरीला पदार्थ को निगल लिए थे। जिसके बाद उन्होंने तत्काल ही गुरुदेव को अस्पताल गए लेकिन गुरुदेव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हालांकि गुरुदेव की पत्नी परमजीत ने बताया कि उनके पास तीन एकड़ की जमीन है और उनका पूरा परिवार ही खेती करता है। गुरुदेव किसानी कर पूरे परिवार का पालन-पोषण करते थे लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने बैंक से 12 लाख रुपये कर्ज लिया था। लेकिन कर्ज जमा ना कर पाने के कारण काफी परेशान रहा करते थे जिससे रविवार को उन्होंने खेत मे जाकर ही जहर को निगल लिया जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहालत पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 1000 पार, नांदेड़ से आए 102 और श्रद्धालु पॉज़िटिव 

Rani Naqvi

पंजाब विधानसभा में हुई धक्कामुक्की और हंगामा

Arun Prakash

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे सिद्धू, किया रोड शो

shipra saxena