मनोरंजन

‘आज जाने की जिद ना करो’ गाएंगे अरिजीत सिंह

arijit singh 'आज जाने की जिद ना करो' गाएंगे अरिजीत सिंह

मुंबई। रियलिटी टीवी शो से मनोरंजन-जगत में अपने करियर की शुरुआत कर चुके गायक अरिजीत सिंह को आगामी टेलीविजन धारवाहिक ‘नामकरण’ के लिए ‘आज जाने की जिद ना करो’ गाने के लिए लिया गया है। अरिजीत और फिल्म निर्माता महेश भट्ट, बड़े पर्दे पर अपने संगीत का जादू बिखेरने के लिए मशहूर हैं और भट्ट को अब छोटे पर्दे पर उनकी संगीत विशेषज्ञता के लिए उतारा गया है।

arijit singh

महेश भट्ट का मानना है कि अरिजीत इस गीत के साथ न्याय कर सकते हैं। उन्होंने ‘तुम ही हो’, ‘सोच न सके’, ‘कभी जो बादल बरसे’ और ‘मुस्कुराने’ जैसे गीत इस उद्योग को दिए हैं। महेश भट्ट ने कहा,”यह गीत समय और एक अन्य जगह की प्रतिध्वनि है। यह गीत प्यार खोने वाले किसी की कई यादों को वापस लाएगा।” इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा। यह एक छोटी-सी लड़की अवनी की कहानी पर आधारित हैं।

 

Related posts

जानिए: क्यों खाई शाहरुख खान ने विधायक जयंत पाटिल की डांट

Rani Naqvi

अपनी अदाओं के कारण मुश्किल में फंसी इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश

Rani Naqvi

सुशांत सिंह राजपूत आत्यहत्या केस में संजय लीला भंसाली से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस, ये है वजह

Rani Naqvi