पंजाब

पत्नी को गला दबा कर,झड़ियों में फेंका : लुधियाना

rape 5 पत्नी को गला दबा कर,झड़ियों में फेंका : लुधियाना

लुधियाना। एक नवविाहिता जोड़ा माता नयना देवर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद लौटते वक्त दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी बात पर उसने पत्‍नी का गला उसक चुन्‍नी से घोंट दिया और उसे मरा समझ कर झाड़ियों के बीच फेंक दिया और फरार हो गया, थोडी देर में म‍हिला को होश आया और वह जैसे-तैसे करके सड़क पर पहुंची जिसके बाद उसे वहां के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाय। पूरी घटना श्री माछीवाड़ा साहिब के गांव झाड़ साहिब के निकट की है। पुलिस ने मोगा के गांव मन्नेहाना निवासी नवविवाहिता पार्वती के बयान पर उसके पति राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राम सिंह मोगा जिले के बुट्टर कलां का रहनेवाला है।

rape 5 पत्नी को गला दबा कर,झड़ियों में फेंका : लुधियाना

चंडीगढ़ पीजीआइ में उपचाराधीन पार्वती ने पुलिस को बताया की दो महीने पहले ही उसकी शादी राम सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार को जब वे माथा टेकने बाद घर आ रहे थे तो गांव झाड़ साहिब के नजदीक उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद उसके पति राम सिंह ने उसके साथ हाथापाई की और उसके दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी उसे मरा समझ कर झाडियों में फेंक कर फरार हो गया। कुछ घंटे बाद जब उसको होश आया तो वह किसी तरह सड़क पर पहुंची और एक राहगीर की मदद से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे समराला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ रेफर कर दिया। पुलिस ने पार्वती के बयान के आधार पर राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के कहा की अभी पार्वती की हालत गंभीर है। पूरे मामले का खुलासा नवविवाहिता के पूरी तरह होश में आने के बाद ही हो पाएगा।

आरोपी राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए जब माछीवाड़ा पुलिस ने उसके गांव बुट्टर कलां में छापेमारी की तो वहां जाकर पता लगा की उसकी पहले भी एक पत्नी है। उसके घरवालों को राम सिंह की नई शादी के बारे में पता हीं नहीं।पारिवारिक सदस्यों के अनुसार राम सिंह करीब तीन महीने से घर नहीं आया था। इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने कही की पुलिस कातिलाना हमला करने के आरोपी राम सिंह की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है। जल्द ही राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा,जिसके बाद यह गुत्थी सुलझेगी।

Related posts

PM Modi Election Rally: पीएम मोदी ने AAP और कांग्रेस से किया जमकर हमला, कहा- पंजाब में बनेगी डबल इंजन सरकार

Neetu Rajbhar

लाइन मैन की गलती ने ली हेल्पर की जान, सदमे से दादा की हार्ट अटैक से मौत

Rani Naqvi

बीएसएफ सैनिक सम्मेलन में चली पोर्न फिल्म

Pradeep sharma