दुनिया

चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन में 100 लोग जिंदा दफन

Untitled 176 चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन में 100 लोग जिंदा दफन

बीजिंग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में हुए भूस्खलन में लगभग 100 से अधिक लोगों के दबे होने की खबर है। माइनसियन काउंटी में पहाड़ गिरने के कारण गांव के 40 घर नष्ट हो गए। भूस्खलन की वजह तेज बारिश बताई जा रही है।

Untitled 176 चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन में 100 लोग जिंदा दफन

चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत के एक गांव में आज सुबह हुए भूस्खलन में लगभग 100 लोगों के मलबे में दब गए है स्थानीय अधिकारियों की मानें तो उन्होंने आपात बचाव कार्य शुरु कर दिया है लोगों को मलबे के नीचे से निकालने की कोलसिश की जा रही है हांलाकि अभी तक किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई।

इधर माओक्सियन सरकार के समाचार कार्यालय के एक बचान के मुताबिकव गांव के सटे पहाड़ का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद मलबा गिरा और उसमें शीन्मो गांव के करीब 40 मकान दब गए इससे नदी का दो किलोमीटर हिस्सा भी बाधित हो गया है साथ ही बयान में कहा गया कि आपात सेवाएं बचाव कार्य में जुटी हैं भूस्खलन को लेकर स्थिति अभी तरह स्पष्ट नहीं हुई हैं।

खबरों की मानें तो सिचुआन प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन बचाव अभियान चलाया गया है, जिसमें लापता लोगों को खोजने और बचाव करने का प्रयास किया जा रहा है। बुलडोजर्स के द्वारा बड़े पत्थर को हटाया गया और जिससे दबे लोगो को बचाया जा सका। स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि भूस्खलन ने मिनजियांग नदी के दो किलोमीटर (1.2-मील) खंड को बाधित कर दिया है।

Related posts

12 दिन मे तैयार किया गया 1000 बेड का अस्पताल

Kumkum Thakur

मोदी के साथ ठोस चर्चा की उम्मीद: अमेरिका

bharatkhabar

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस से सैन्य समझौता करने पर पहली बार अमेरिका को दिए सीधे जवाब

Rani Naqvi