featured देश

दिल्ली में 8 साल की बच्ची का शव मिला, पास में रखी थी कुल्हाड़ी

rape दिल्ली में 8 साल की बच्ची का शव मिला, पास में रखी थी कुल्हाड़ी

नई दिल्ली। दिल्ली में आठ वर्षीया बच्ची का नग्न अवस्था में शव मिला है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 7.10 बजे रंगपुर पहाड़ी जंगल में एक शव के होने की जानकारी मिली। संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण) आर.पी.उपाध्याय ने कहा, “हमने सुबह आठ बजे शव बरामद किया। ऐसा लग रहा था कि उसे दफनाने की कोशिश की गई थी।”

rape

उपाध्याय ने बताया, “शव के पास एक कुल्हाड़ी, कुछ कपड़ों के साथ एक बैग और डॉक्टर की एक पर्ची मिली है।” अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों को शव पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया, “शव की पहचान के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।”

Related posts

पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचे राहुल गांधी

shipra saxena

हामिद अंसारी की पत्नी ने ऊँ उच्चारण के विरोध को बताया गलत

bharatkhabar

दिल्ली हाईकोर्ट ने द्वारका कोर्ट के दो जजों को भ्रष्टाचार के आरोपों में किया सस्पेंड

Rani Naqvi