देश राज्य

गर्भवती महिला को परिजनों ने जिंदा जलाया, दलित से की थी शादी

hgmj गर्भवती महिला को परिजनों ने जिंदा जलाया, दलित से की थी शादी

बंगलुरू। कर्नाटक में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुस्लिम महिला को उसके परिजनो ने सिर्फ इस लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने एक दलीत लड़के से शादी कर ली थी। इस जुर्म में रिश्तेदारों नें महिला को जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

hgmj गर्भवती महिला को परिजनों ने जिंदा जलाया, दलित से की थी शादी

बता दें कि घटना गुंडनकला गांव की है। जहां रहने वाली 21 वर्षीय बानु बेगम ने अपने ही गांव के रहने वाले सायबन्ना शराप्पा से शादी कर ली थी। सायबन्ना दलित तो बानु मुस्लिम थी दोनों के रिश्ते की बात पर परिजन भड़क उठे परिजनो ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज करा दिया जो फर्जी निकला और पुलिस ने मामला खारिज कर दिया।

शादी के बाद दोनों पति पत्नी आराम से रह रहे थे लेकिन परिजन भड़के हुए थे। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पहले तो दोनों की पिटाई की उसके बाद बानु को जिंदा जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां, बहन, और भाई को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दो बहने अभी भी फरार हैं।

Related posts

कोरोना वायरस से अब तक देश में  जाने गई, संक्रमितों का आंकड़ा 195 पहुंचा

Rani Naqvi

पंपोर में सेना का लगातार 55 घंटों से ऑपरेशन जारी, अब तक 2 आतंकी ढेर

shipra saxena

देश में व्यापक बदलाव की जरूरत, कानूनों में बदलाव करना है: मोदी (वीडियो)

bharatkhabar