बिहार

बहुराष्ट्रीय कंपनिया किसानों के साथ कर रही खिलवाड़

0005 arun बहुराष्ट्रीय कंपनिया किसानों के साथ कर रही खिलवाड़

बिहार। दरभंगा जिला के किसान सभा की ओर से समाहरणालय के समक्ष में आज सैकड़ों किसानों, मजदूरों और  महिलाओं ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सुबह से विभिन्न अंचलों के जुलूस के साथ आकर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना स्थल पर बैठ गए है। वहीं दरभंगा जिला किसान सभा के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सभा हुई है।

0005 arun बहुराष्ट्रीय कंपनिया किसानों के साथ कर रही खिलवाड़

सभा को संबोधित कर रहे किसान सभा के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां व कारपोरेट घराने ,सरकार की नीति किसानों को लूट रही हैं।इसके खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान कर दिया है। बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष रामकुमार झा ने बाढ़, सुखा और बिजली संकट से उत्पन्न हो रही समस्याओं के स्थायी निदान के लिए नेपाल से निकलने वाली नदियों कोसी, कमला व बागमती पर बहुदेश्यी डेमों की स्वीकृति योजनाओं के कार्यान्वयन में हो रही उपेक्षा नीति की आलोचना करते हुए संघर्ष तेज करने की चुनौती दे दी है।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा दरभंगा के जिला सचिव नारायणजी झा ने किसानों मजदूरों के विरोधी केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों की निंदा करते हुए संघर्षों को तेज करने का आह्वान करा है। सभा को दरभंगा जिला किसान सभा के महासचिव रामनरेश राय, कमलाकांत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य नबी हसन, सुधीर राय, आशुतोष मिश्र, रोहित महतो, श्यामा देवी, विद्या देवी, शशिकांत झा, रामउदगार साहु, गंगा राम, महेंद्र साह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह सभी नेताओं ने संबोधित किया। अंत में एक 11 सूची मांगो का स्मार पत्र समाहर्ता को सिपुर्द कर लिया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान सभा के दरभंगा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी और महासचिव रामनरेश राय ने किया।

Related posts

पुस्तक मेले को आगे बढ़ाने में मदद करेगी सरकार : नीतीश

Anuradha Singh

जब परेड के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा जवान

kumari ashu

बिहार में कुदरत का कहर, 11 लोगों की मौत

rituraj