अमृतसर। आरोपों और खुलासे की मार झेल रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सूबे में पार्टी की करारी हार के बाद पहली बार पंजाप दौरे पर आये थे। दौरे पर आये सीएम केजरीवाल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की नसीहत दे डाली, कहा कि पंजाब की सत्ता में कैप्टन जो वादे गिनाकर आये हैं उन्हे पूरा करें। वरना पंजाब में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा।
केजरावाल यहां पर अटारी रोड़ पर अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। आज सुबह ही यहां पर आये सीएम केजरीवाल ने पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेका। सीएम केजरीवाल के साथ पंजाब आप के प्रधान भगवंत मान, पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जायेगा। उन्होने कहा की कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार के पास जायें। विधायकों से लोगों की समस्याओं को अवगत कराएं। अगर विधायक ना सुने तो उसकी शिकायत पार्टी के स्तर पर की जायेगी।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि संगठन को पंजाब में और ज्यादा मजबूत बनाने की आवश्यकता है। पार्टी में मचे धमाल को लेकर अरविंद ने साफ किया कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है । पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ने में लगें।