Breaking News देश

निगम चुनावों में जीत को भाजपा ने किया सुकमा शहीदों को समर्पित, नहीं मनाएगी जश्न

bjp delhi निगम चुनावों में जीत को भाजपा ने किया सुकमा शहीदों को समर्पित, नहीं मनाएगी जश्न

नई दिल्ली। निगम चुनावों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा एक बार फिर से जोश से भर गई है। इस जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी को जा रहा है। भाजपा ने तीसरी बार निगम की सीट पर कब्जा कर लिया है लेकिन वो इस जीत का जश्न नहीं मनाने वाली है।

bjp delhi निगम चुनावों में जीत को भाजपा ने किया सुकमा शहीदों को समर्पित, नहीं मनाएगी जश्न

शहीदों को समर्पित जीत

भाजपा के 14 पंडित मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक बोर्ड लगाया गया है जिसमें पार्टी की प्रचंड जीत पर दिल्ली को नमन किया है, साथ इस जीत को सुकमा शहीदों को समर्पित किया गया है। इतना नहीं भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता जीत से खुश तो हैं लेकिन ढ़ोल-नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सुकमा में जवानों की शहादत के कारण हम सब दुखी हैं। यह जीत सुकमा में हुए शहीदों को समर्पित है।

आरोप नहीं काम पर ध्यान दें

एक बार फिर से हार का ठीकरा ईवीएम मशीन पर फोड़ रही आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को विकास काम पर ध्य़ान देना चाहिए, ना की मशीनों की गड़बड़ी पर।

भाजपा ने मांगा इस्तीफा

दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि एमसीडी चुनाव के परिणाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जनमत संग्रह है। उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल की धोखे की राजनीति पर तमाचा है। वह दिल्ली में विफल हुए हैं और उन्हें ऐसे में अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related posts

टिकटोक वीडियो बनाने को लेकर एक दूसरे पर गोलियां चला बैठे लोग

Trinath Mishra

भारत अगले वर्ष अप्रैल तक बीएस VI वाहन उत्‍सर्जन मानकों को लागू कर देगा: केन्‍द्रीय पर्यावरण मंत्री

Trinath Mishra

दिल्ली में शाम तक मच सकती है तबाही, बंद हुआ रेलवे का पुल

mohini kushwaha