पंजाब

होशियारपुर : बस दुर्घटना में 7 की मौत

Accident 1 होशियारपुर : बस दुर्घटना में 7 की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर शहर के पास रविवार को एक धार्मिक मेले में आए लोगों को एक अनियंत्रित बस ने कुचल दिया। घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस चालक का नियंत्रण खो देने से यह दुर्घटना घटी।

Accident

अधिकारियों ने कहा कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक ने कहा कि ब्रेक फेल होने की वजह से उसका बस से नियंत्रण खत्म हो गया। दुर्घटना होशियारपुर शहर से 15 किलोमीटर और चंडीगढ़ से 140 किमी दूर छोहल में घटी।

छोहल पंजाब-हिमाचल प्रदेश के सीमा पर स्थित है। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में दर्शन के लिए लोग काफी संख्या में होशियारपुर-चिंतापुर्णी राजमार्ग से होकर जाते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related posts

कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में मांगा सुखबीर से सरकारी फंडो पर जवाब

lucknow bureua

घर के सामने खड़े होने से रोकने पर युवक को मिली ऐसी सजा

Vijay Shrer

चंडीगढ़ रेप मामला- रेप करने वालों का लिंग काट दो- अलका लांबा

Pradeep sharma