featured देश पंजाब

चंडीगढ़ रेप मामला- रेप करने वालों का लिंग काट दो- अलका लांबा

chandigarh, rape case, aap leader, rape victims, gender, alka lamba

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अपराध का ग्राफ अब इतना बढ़ गया है कि अपराधी अब अपने मनसूबों को पुलिस की नाम के नीचे ही अंजाम दे रहे हैं। सेक्टर 23 में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर अब आम आदमी पार्टी नेता अलका लांबा की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। फेसबुक पर वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा है कि लगातार बच्चियों को नोंचा जा रहा है।

chandigarh, rape case, aap leader, rape victims, gender, alka lamba
alka lamba

उन्होंने कहा है कि इन हवस के अंधों का जुर्म साबित होने के बाद इन्हें सड़क पर छोड़ देना चाहिए और उनका लिंग काट देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इन आरोपियों का लिंग काट देना चाहिए और फिर इन्हें जेल में सड़ने के लिए छोड़ा जाना चाहिए। अलका लांबा के अनुसार पिता को अपनी बेटी को धारदार हथियार चलाने का प्रशिक्षण देना चाहिए। जिसके बाद अगर बच्चियों से अपने बचाव में कत्ल हो जाए तो कानून को इसे कत्ल नहीं मानना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर में बीआरडी अस्पताल में हुई बच्चों की मौत का भी जिक्र किया है।

 

उन्होंने कहा है कि गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई बच्चों ने अपनी जान गवा दी और अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बेटी को हवस का शिकार बना लिया गया। उनका कहना है कि आखिर कब तक ऐसा ही चलता रहेगा। उन्होंने कहा है कि हमारे देश को आजाद कराने के लिए भगत सिंह और राजगुरू जैसे लोग कम उम्र में ही फांसी के तख्ते पर चढ गए थे। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 8वीं कक्षा की छात्रा समारोह में हिस्सा लेकर वापस अपने घर जा रही थी। इस बीच एक युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। जिसके बाद से ही कानून व्यवस्था पर कई सारे सवाल खड़े हो गए हैं। लेकिन देखने वाली बात यह है कि इस पार्क में हमेशा पुलिस अपनी नजर बनाए रखती है, बावजूद इसके ऐसी घटिया वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपी को पहचानने में लगी हुई है।

 

Related posts

नौकरियों को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती है केंद्र सरकार, सिर्फ 4 दिन करना होगा काम! जानें इसके बारे में

sushil kumar

मंत्रीमंडल में मोदी ‘सरकार-2’ के ये हैं महारथी जिन्हें मिली मंत्रालय की कमान

bharatkhabar

27 अप्रैल 2022 का राशिफल: जीवन में सफलताओं के खुलेंगे नए मार्ग, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar