खेल

थोर्प ने कहा फेल्प्स रियो में बनाएंगे इतिहास

thorpe थोर्प ने कहा फेल्प्स रियो में बनाएंगे इतिहास

रियो डी जेनेरियो। आस्ट्रेलिया के महान तैराक इयान थोर्प ने कहा है कि उनके पूर्व प्रतिद्वंद्वी अमेरिका के माइकल फेल्प्स रियो ओलम्पिक-2016 में लगातार चार बार एक ही स्पर्धा जीतने वाले पहले तैराक बनेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फेल्प्स 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में जीत हासिल कर इतिहास रचने की कोशिश करेंगे। अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो वह अल ओर्टेर (डिस्कस) और कार्ल लुइस (लंबी कूद) की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।

thorpe

थोर्प ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, “पांचवें ओलम्पिक के लिए मेरे भाई को शुभकामनाएं। मैं इन खेलों में उन्हें एक बार और इतिहास रचते देखने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मैं उन्हें 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर में देखना चाहता हूं। वह बेशक चार ओलम्पिक में एक ही स्पर्धा जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे।” फेल्प्स का यह पांचवां ओलम्पिक है। उनके नाम अब तक कुल 22 पदक हैं जिसमें से 18 स्वर्ण पदक शामिल हैं। वह अमेरिका की रिले टीमे के लिए भी खेल सकते हैं।

 

Related posts

ट्विटर पर विराट और अनुष्का ने शेयर की शादी की तस्वीरों और मैसेज

piyush shukla

फेडरर, जोकोविक और सेरेना का जादू कायम, फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में किया प्रवेशस्पोर्ट्स

bharatkhabar

ईशान किशन की बल्लेबाजी के आगे कोलकाता हुई परास्त, मुंबई ने दी 102 रन से मात

lucknow bureua